फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-20: Empty liquor and beer bottles, flying namkeen wrappers and disposable glasses in the dispensary premises

सेक्टर-20 : डिस्पेंसरी परिसर में शराब और बीयर की खाली बोतलें, उड़ते हैं नमकीन के रैपर और डिस्पोजल गिलास

Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sector-20: Empty liquor and beer bottles, flying namkeen wrappers and disposable glasses in the dispensary premises
पंचकूला। सेक्टर-11 के बाद सेक्टर-20 की डिस्पेंसरी में भी बदहाली का आलम मिला है। यहां तो अंग्रेेजी, देशी शराब और बीयर की खाली बोतलें, नमकीन के रैपर और डिस्पोजल गिलास हर जगह बिखरे मिलते हैं। डिस्पेंसरी के कमरों की तो सफाई की गई है, मगर परिसर इतना गंदा है मानो महीनों से किसी ने सुध ही नहीं ली हो। डिस्पेंसरी परिसर में अतिक्रमण भी किया गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जाने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं के दावे पंचकूला में तार-तार होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को जहां सेक्टर-11 में मेडिकल वेस्ट जलाए जाने के अवशेष मिले थे, वहीं वीरवार को सेक्टर-20 की डिस्पेंसरी में शराब और बीयर की खाली बोतलें मिली। डिस्पेंसरी परिसर में हरियाली के लिए छोड़ी गई कच्ची जगह में जंगली घास उगी हुई मिली। देखने से ही साफ पता चल रहा है कि महीनों से कटाई-छंटाई नहीं की गई है। मामले में सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार का कहना है कि इन खामियों से स्वास्थ्य विभाग का कोई लेनादेना नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी प्रकट कर कहा है कि अधिकारियों की लापरवाही से ही हालात खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में ही अतिक्रमण
शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए उपायुक्त और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण लगातार योजना बना रहे हैं, और कार्रवाई कर रहे हैं। सेक्टर-20 में दीये नीचे अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। यहां की डिस्पेंसरी में एक मैकेनिक ने अपनी दुकान का सारा सामान डिस्पेंसरी में रखा हुआ है। वह सड़क पर डिस्पेंसरी की दीवार के साथ बाइकों की मरम्मत करता है। वहां काम करने वाले राहुल ने यह भी बताया कि उनकी दुकान के बारे में डिस्पेंसरी के अधिकारियों को भी पता है। इसके अलावा रेहड़ी पर फल बेचने वालों की कैरेट भी डिस्पेंसरी के गेट के साथ ही अंदर रखी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन का अनादर
सेक्टर-20 की डिस्पेंसरी में महाराजा अग्रसेन की फोटो का भी अनादर किया जा रहा है। वहां एक पेड़ के नीचे महाराजा अग्रसेन की दो फोटो रखी गई हैं। इनके आसपास भी बहुत ज्यादा गंदगी का आलम है। इतना ही नहीं, उनकी फोटो के बिल्कुल सामने बोतल और डिस्पोजल गिलास भी पड़े हैं।
डिस्पेंसरी के सुंदरीकरण और वहां हरियाली के लिए आरडब्ल्यूए ने पौधरोपण किया था। पौधों की सिंचाई के लिए पाइप भी दी गई थी। मगर कोई देखभाल नहीं होने के कारण वहां स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। - योगिंदर क्वात्रा, उपप्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर-20
पूरा विश्व महामारी से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है, मगर स्वास्थ्य विभाग इसके प्रति गंभीर नहीं है। कम से कम स्वास्थ्य केंद्रों में तो सफाई व्यवस्था के उचित प्रबंध किए जाने चाहिए। वहां पेड़-पौधे लगाए जाने चाहिए। - अविनाश मलिक, सेक्टर-20
कोट
डिस्पेंसरी में शराब की खाली बोतलें मिलने का मतलब है कि वहां असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। इसके लिए जिम्मेवारी तय होनी चाहिए। अधिकारियों को मामले की जांच करानी चाहिए। शहर का पॉश इलाका होने के बावजूद ऐसे हालात हैं। - अशोक खुराना, सेक्टर-20
डिस्पेंसरी के पीछे जंगली घास उगी है। हालत ऐसी है कि वहां जाते समय भी डर लगता है। गंदगी होने के कारण आवारा कुत्ते भी डिस्पेंसरी में घूमते रहते हैं। अधिकारियों को ये सब दिखाई ही नहीं देते हैं। - बीआर सेठी, सेक्टर-20

महाराजा अग्रसेन के प्रति समाज में गहरी आस्था है। उनका अनादर करना बहुत ही निंदनीय है। इसकी जांच होनी चाहिए और जो दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अगर जांच नहीं कराई जाती है तो समाज इसका विरोध करेगा। - विजय बंसल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed