{"_id":"66ba7cedb7c0e381cc0bfed4","slug":"sector-19-underpass-filled-with-water-drivers-worried-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-114807-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-19 अंडरपास में भरा पानी, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-19 अंडरपास में भरा पानी, वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। रविवार को ढ़ाई घंटे मूसलाधार हुई बारिश के बाद से सेक्टर-19 के अंडरपास में पानी भरा हुआ है। जिस कारण अंडरपास के दोनों तरफ बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। जिसके चलते वाहन चालकों और पैदल जाने वालों लोगों भारी परेशानी हो रही है। निकासी नहीं होने के कारण लोगों को बरसात के बाद परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज से होकर जाना पड़ रहा : अंडरपास बंद होने के कारण वाहन चालकों को सेक्टर-19 ओवर ब्रिज से होकर जाना पड़ रहा है। इस कारण ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। अभयपुर इंडस्ट्रियल फेस-1 में वाहनों का लंबा जाम रहा है। लोग काफी देर तक जाम फंसे हुए थे। सेक्टर-19 को शहर से जोड़ने का अंडरपास मुख्य रास्ता है। अंडरपास से रोजाना हजारों लोग गुजरते है। अंडरपास से सेक्टर-19, बलटाना, ढकोली और जीरकपुर की ओर जाने वाले लोग निकलते है। अंडरपास में पानी भरा होने के कारण काफी लोग अपना रास्ता बदलकर ओवरब्रिज से शहर में पहुंच रहे हैं। ऐसे हालात पहली बार नहीं बने हैं। जब भी तेज बारिश आती है तो अंडरपास में पानी भर जाता है। हालांकि पानी को रोकने के लिए अंडरपास पर शेड बनाई गई हैं। मगर ये शेड पानी को रोक पाने में पूरी तरह कारगर नहीं हैं।
जाम से निजात को बनाया था अंडरपास : सेक्टर-19 के रेलवे फाटक पर रोजाना 18 बार जाम लगता था। ट्रेन आने के समय फाटक बंद होने की वजह से दोनों ओर एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग जाती थी। दप्पर से चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक डबल होने के बाद हर 20 मिनट के बाद रेलवे फाटक बंद होता है। जाम से निजात दिलाने के लिए अंडरपास बनाया गया है, लेकिन बरसात में पानी भर जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
कोट
पानी की निकासी जल्द करवाई जाएगी। जिसे लोगों को परेशानी न हो। -कुलभूषण गोयल, मेयर पंचकूला नगर निगम