फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-19 double murder case: Two arrested, including the prime accused; remanded to six days of police custody.

Panchkula News: सेक्टर-19 डबल मर्डर केस, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, छह दिन के पुलिस रिमांड पर

Mon, 27 Jul 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sector-19 double murder case: Two arrested, including the prime accused; remanded to six days of police custody.
पंचकूला। सेक्टर-19 में पिछले दिनों हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में पंचकूला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी राजीव पासवान उर्फ बकरी और उसके साथी रोशन उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी राजीव पासवान उर्फ बकरी (22) मूल रूप से बिहार के जिला सिपोल का रहने वाला है और फिलहाल अभयपुर में किराये पर रह रहा था। वहीं दूसरा आरोपी रोशन उर्फ मोटा (20) उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी है और अभयपुर में ही रह रहा था। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात की साजिश, इस्तेमाल किए गए हथियारों और अन्य फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

4 जुलाई को संजीत और अर्जुन की हुई थी मौत
गौरतलब है कि 4 जुलाई को सीआईडी अंडरपास के पास हुए खूनी संघर्ष में संजीत और अर्जुन उर्फ चिट्टा की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि अर्जुन और संजीत की बहन के बीच लंबे समय से एक साथ रह रहे थे। बाद में दोनों अलग रहने लगे, जिससे दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई। आरोप है कि नामकरण समारोह के बहाने अर्जुन को बुलाकर उस पर हमला किया गया था। खूनी संघर्ष के दौरान अर्जुन और संजीत की मौत हो गई थी। मामले में थाना सेक्टर-20 में दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस 5 जुलाई को विपिन, प्रेमचंद और सुखप्रीत सिंह उर्फ लक्की, जबकि 7 जुलाई को रोहन कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। एक नाबालिग को भी पकडक़र जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed