फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-15: The limit ends while the water comes under pressure

सेक्टर-15 : दबाव में पानी आते-आते समय सीमा हो जाती है खत्म

Sun, 26 Mar 2023 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sector-15: The limit ends while the water comes under pressure
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पर ढाई फ्लोर तक पानी की आपूर्ति पहुंचाने की जिम्मेदारी है, लेकिन इस समस्या का स्थायी हल अभी तक नहीं निकल पाया है। नियमानुसार सेक्टरों में आठ घंटे पानी की आपूर्ति की जानी चाहिए, लेकिन दबाव में पानी आते-आते इसकी समय सीमा समाप्त हो जाती है। इस प्रकार आठ की जगह लोगों को केवल छह घंटे ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है। पानी तय समय से दो घंटे कम सप्लाई हो रहा है। इस कारण लोगों के घरों में पानी की कमी बनी रहती है। इसके लिए एचएसवीपी के अधिकारी समस्या का निराकरण करने की जगह लोगों को ग्राउंड फ्लोर पर पानी का टैंक बनाने की सलाह दे रहे हैं। इस तरह के हालात में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पंचकूला सेक्टर-15 में 22 हजार लोग रहते हैं। यहां पर तीन हजार मकान हडा कॉलोनी, ईडब्ल्यूएस और हाउसिंग बोर्ड के हैं। गर्मी की शुरुआत हो रही है लेकिन अभी तक यहां पर पानी की सप्लाई के लिए पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है लोगों को यह टेंशन है कि उनके घरों में पानी कैसे आएगा।
विज्ञापन


पानी की सप्लाई तय समय पर नहीं हो रही
पानी की सप्लाई के दावे आठ घंटे के किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक यह पूरे नहीं हो पाए हैं। पानी की सप्लाई घर में कम दबाव होने के कारण नहीं हो पाती है। इस कारण दिक्कत होती है। इसकी शिकायत के बाद भी अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। - राजेश गोयल निवासी सेक्टर -15
विज्ञापन


पानी की सप्लाई कर्मचारी धीमी कर देते हैं
पानी की सप्लाई एचएसवीपी के कर्मचारी कुछ काॅलोनियों में तेज कर देते हैं तो कुछ में वह इसे धीमी कर देते हैं। इस कारण परेशानी होती है। गर्मी में हुडा कॉलोनी में पानी की सप्लाई तेज कर दी जाती है जबकि हाउसिंग बोर्ड के मकानों में यह धीमी रहती है। इसके लिए अभी तक एचएसवीपी अपनी जिम्मेवारी पूरी नहीं कर पा रहा है। - रामगोपाल बंसल निवासी सेक्टर-15
विज्ञापन
विज्ञापन



मकान बनाने की परमिशन दे रहे तो पानी की भी योजना बनाएं
अगर पंचकूला में स्टिल्ट प्लस फोर के मकान बनाने की इजाजत एचएसवीपी की ओर दी जा रही है तो पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी भी उनकी की है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी से भागने के बजाय पानी का दबाव कम नहीं रखना चाहिए। निर्धारित समय पर पानी की कमी को पूरा करना चाहिए। - निर्मल भल्लार निवासी सेक्टर-15


ढाई मंजिल तक एचएसवीपी पहुंचाएगा पानी
पंचकूला के मास्टर प्लान में ढाई मंजिल तक एचएसवीपी की पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी है। इसके बाद जिम्मेवार अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी करने के बजाय घर के अंदर पानी की टंकी बनाने की सलाह दे रहे है। हमारी मांग है कि पानी की पाइप को ठीक करवाकर पानी की सप्लाई घर तक की जाए। - राकेश छाबड़ा निवासी सेक्टर -15


पानी का आपूर्ति पूरी की जाए
विभाग की ओर से घर के नक्शे को बदलने की सलाह के बजाय पानी की सप्लाई पूरी की जाए। अगर इस पर काम नहीं किया जाएगा तो हम अपनी मांग को लेकर सीएम को भी पत्र लिखेंगे। - एलआर कोछड़ निवासी, सेक्टर -15


एचएवीपी की तरफ से पानी की सप्लाई के लिए जल्द तैयारी पूरी करेंगे। पानी की सप्लाई में जहां भी कमी आएगी उसे ठीक किया जाएगा। - कैलाश काला, एसडीओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed