फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Second employee arrested in case of fraud of one crore

एक करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में दूसरा कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 10 Aug 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Second employee arrested in case of fraud of one crore
पंचकूला। प्राइवेट कंपनी से एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय शर्मा जिला अंबाला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। सेक्टर-20 थाना के एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कंपनी का कर्मचारी है।
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में वह भी शामिल था। कंपनी के अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका मुंबई में पंजीकृत कार्यालय और सिलवासा में फैक्टरी है। कंपनी घरेलू स्वच्छता उत्पाद (डिटर्जेंट साबुन, आईक्विप साबुन, हैंडवाश) की निर्माता है। कंपनी ने तहसील शाहाबाद में 10 एकड़ जमीन खरीदी थी। कुरुक्षेत्र और उत्तर भारत के व्यापार को पूरा करने के लिए एक और बड़ा कारखाना स्थापित करने के लिए सौदा तय किया था।
विज्ञापन

जिसके लिए विक्रेता किसानों को नकद भुगतान करने के लिए कर्मचारी जितेंद्र मिश्रा को सेक्टर-20 में 1 करोड़ रुपये नकद दिए थे। इसके बाद जितेंद्र मिश्रा ने कंपनी को धोखा दिया और पैसे लेकर भाग गया था। जैसे ही कंपनी के अधिाकारियों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed