{"_id":"68ebd94ab0b1d5c01a0030ac","slug":"second-day-of-general-youth-festival-at-sd-college-panchkula-news-c-65-1-bnl1001-101053-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एसडी कॉलेज में जेनल यूथ फेस्टिवल का दूसरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एसडी कॉलेज में जेनल यूथ फेस्टिवल का दूसरा दिन
Sun, 12 Oct 2025 10:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाला। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला द्वारा एसडी कॉलेज बरनाला में आयोजित जोनल यूथ फेस्टिवल का दूसरा दिन भी उत्साह से भरपूर रहा। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज के पीआरओ प्रो. शोएब जफर ने बताया कि दूसरे दिन लोक कलाओं जैसे लूडी, झूमर, भांड, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म, पश्चिमी वाद्ययंत्र, पश्चिमी, गायन, पश्चिमी समूह गायन के अलावा रंगोली, मेहंदी, क्ले मॉडलिंग, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, कोलाज मेकिंग और इंस्टालेशन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान मंच पर प्रस्तुत झूमर और लूडी ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के अकादमिक मामलों के डीन जसविंदर सिंह बराड़, आईटीओ अमरजीत खिप्पल, प्रो. निर्मल गुप्ता और फिल्म कलाकार सुखी खियाला ने भी युवा महोत्सव के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। इस क्षेत्रीय युवा महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न विधाओं की अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस अवसर पर एसडी कॉलेज प्रबंधन समिति महासचिव जतिंदर नाथ शर्मा, निदेशक हरदयाल सिंह अत्री और राहुल अत्री ने अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद किया।