{"_id":"64a1d909daa8898c4f08a867","slug":"second-case-registered-against-the-co-ordinator-of-haryana-school-education-council-pkl-office-news-c-16-1-pkl1046-179413-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद के को-आर्डिनेटर पर दूसरा मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद के को-आर्डिनेटर पर दूसरा मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद के को-आर्डिनेटर के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में दूसरा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने परिषद के को-आर्डिनेटर पर धोखे व जालसाजी कर अपने ही ज्वाइनिंग लेटर में जाली कागज लगाने पर मामला दर्ज किया गया है। परिषद के डिप्टी सुपरिटेंडेंट की तरफ से दी गई शिकायत पर पुलिस ने रजनीश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एफआईआर के अनुसार 7 मार्च 2012 को रजनीश को परिषद में अनुबंध के आधार पर बतौर को-आर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। कुछ समय बाद परिषद के आईडी ब्रांच के एस्टाब्लशिमेंट और प्लानिंग विंग में पोस्टिंग हुई और उस दौरान उनकी खुद की ज्वाइनिंग लेटर उनकी कस्टडी में ही था। उसी दौरान उन्होंने ज्वाइनिंग लेटर में फर्जी डॉक्यूमेंट लगाकर अपनी सेलरी बढ़वा ली। एफआईआर के मुताबिक रजनीश द्वारा फर्जी कागज लगाकर वेतन बढ़वाने के बाद करीब 32 लाख रुपया गलत तरीके से लिया गया। अब विभाग की तरफ से उस 32 लाख रुपए की रिकवरी को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
17 मार्च को भी दर्ज हो चुका है मामला
को-आर्डिनेटर रजनीश शर्मा के खिलाफ विभाग के ही प्रिंसिपल रैंक के चार अधिकारियों का पर्सनल डाटा लीक करने के मामले में सेक्टर 5 पुलिस थाना में 17 मार्च को भी मामला दर्ज हो चुका है। दरअसल 10 मार्च की शाम रजनीश शर्मा ने राजीव वत्स, हरिता मलिक, संजय कुमार और नरेश कुमार का पर्सनल डाटा अपने निजी ई-मेल से विभाग के ही डायरेक्टर के ऑफिशियल ई-मेल पर भेजी थी। जिसमें सर्विस रिकॉर्ड, हेल्थ स्टेटस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, परिवार के सदस्यों के नाम व उनके डॉक्यूमेंट्स शामिल थे।
विज्ञापन
क्या कहना है अधिकारी का-
हरियाणा एलिमेंट्री एजुकेशन डायरेक्टर आईएएस अंशज सिंह ने बताया कि रजनीश के खिलाफ दो शिकायतें है और उन दोनों शिकायतों में डिपार्टमेंटल और पुलिस की जांच चल रही है। दोनों शिकायतों पर सेक्टर 5 पुलिस थाना में मामला दर्ज हो चुका है। मामला कोर्ट में भी है और कोर्ट में विभाग की ओर से जवाब दायर किया जा चुका है।