फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Searching bank number on Google proved costly, retired army officer cheated for Rs 8.13 lakh

Panchkula News: बैंक का नंबर गूगल पर सर्च करना पड़ा महंगा, सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी से 8.13 लाख ठगे

Wed, 31 Jan 2024 04:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Searching bank number on Google proved costly, retired army officer cheated for Rs 8.13 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। पंजाब नेशनल बैंक का नंबर गूगल पर सर्च करना सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी को महंगा पड़ गया। एक ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से 8,13,998 रुपये ठग लिए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पिंजौर निवासी राकेश कुमार ने शिकायत में बताया है कि वे सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। वे अपने अकाउंट से रुपये पोस्ट ऑफिस में जमा करने गए थे। रुपये ट्रांसफर नहीं होने पर उन्होंने कई बार पंजाब नेशनल बैंक से संपर्क भी किया, लेकिन फिर भी रुपये ट्रांसफर नहीं हुए।

इसके बाद परेशान होकर उन्होंने गूगल पर पंजाब नेशनल बैंक का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला। उस पर बात करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को पंजाब नेशनल बैंक का कस्टमर केयर कर्मचारी बताकर कहा कि आपके पास बैंक कर्मचारी का फोन आएगा। उनको मांगी गई जानकारी देनी होगी। इसके बाद शिकायतकर्ता के पास अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आए। फोन करने वालों ने कहा कि आपको एक एप डाउनलोड करनी होगी। उन लोगों पर विश्वास कर शिकायतकर्ता ने एप डाउनलोड कर ली। इसके अलावा मांगी गई अन्य जानकारी भी दे दी। इसके बाद उनके एक बैंक खाते से 7,13,998 रुपये और दूसरे बैंक खाते से एक लाख रुपये निकल गए। उन्होंने धोखाधड़ी की शिकायत 1930 पर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके है साइबर फ्रॉड

- पिछले साल नवंबर में हरियाणा के आईजी से 95 हजार रुपये की ठगी हुई

- सेक्टर-21 निवासी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर से बिजली का बिल भरने के नाम पर 2.10 लाख रुपये की ठगी हुई।
- सेक्टर-15 निवासी महिला से बिटकॉइन में निवेश करने का झांसा देकर 24 हजार रुपये की ठगी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed