{"_id":"6890e07d6b65cf09460cef20","slug":"search-operation-conducted-at-ludhiana-station-24-trains-including-shatabdi-express-searched-panchkula-news-c-74-1-spkl1021-111423-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लुधियाना स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान, शताब्दी एक्सप्रेस सहित 24 ट्रेनें खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लुधियाना स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान, शताब्दी एक्सप्रेस सहित 24 ट्रेनें खंगाली
Mon, 04 Aug 2025 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लुधियाना स्टेशन पर सोमवार शाम गवर्नमेोट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने डॉग स्क्वॉयड और एंटी सेबोटेज टीम के साथ विशेष तलाशी अभियान चलाया और यात्रियों के सामान की जांच करते हुए किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देते ही तुरंत जीआरपी, आरपीएफ या पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचित करने की अपील की।
एसपी ऑपरेशन गुरविंदर सिंह संधू, डीएसपी तेजपाल सिंह और एसएचओ इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के नेतृत्व में स्टेशन पहुंचे जीआरपी दस्तों ने रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्म, पार्किंग, वेटिंग हाल व सर्कुलेटिंग एरिया में चप्पे-चप्पे की जांच की और सुरक्षा कारणों के चलते शताब्दी एक्सप्रेस सहित अप व डाउन की करीब 24 ट्रेनों को खंगाला। यह तलाशी अभियान लगभग तीन घंटे तक जारी रहा, जिसमें शीर्ष अधिकारियों ने संवेदनशील पॉइंट चिन्हित किए और इन जगहों पर निगरानी के लिए मुलाजिमों को सिविल ड्रेस में तैनात करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि यह विशेष चेकिंग स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर की गई, जो आगे भी जारी रहेगी।