फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SDM gave information, representative said - will follow the guidelines

Panchkula News: एसडीएम ने दी जानकारी, प्रतिनिधि बोले- गाइडलाइंस का करेंगे पालन

Sun, 24 Mar 2024 04:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
SDM gave information, representative said - will follow the guidelines
कालका। एसडीएम कार्यालय में शनिवार को विभिन्न सियासी दलों के नुमाइंदों के साथ एसडीएम लक्षित सरीन की बैठक हुई। इस अवसर पर अजय प्रकाश राठी नायब तहसीलदार चुनाव पंचकूला, कुलदीप सिंह चुनाव कानूनगो कालका, सोमनाथ कानूनगो, अभिषेक प्रोग्रामर एसडीएम कार्यालय कालका सहित अन्य मौजूद रहे। एसडीएम कालका लक्षित सरीन ने बताया कि मौके पर पहुंचे सभी दलों के नुमाइंदों को आचार संहिता की जानकारी दी गई है। पार्टियों के नुमाइंदों ने आश्वासन दिया है कि उनकी पार्टियां प्रशासन के साथ आम चुनावों में बढ़ चढ़कर भाग लेगी और चुनाव आयोग की गाइडलाइंस को फॉलो करेगी। एसडीएम ने बैठक में भाग लेने वाली पार्टी के नेताओं को बताया गया है कि ऑनलाइन परमिशन मिलेगी और अगर किसी भी तरह की कोई बात की जानकारी लेनी है तो उनका दफ्तर हमेशा तैयार है। वहीं अजय प्रकाश राठी नायब तहसीलदार इलेक्शन पंचकूला ने बताया कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो चुका है। अगर कोई भी शिकायत आती है चाहे वो ऑनलाइन आए या फिर मैनुअल आए उसका तुरंत निपटान किया जाएगा। इसके लिए टीम के लोगों को भेजकर आचार संहिता का पालन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में आए पार्टियों के नेताओं को नामांकन भरने के बारे में भी जानकारी दी गई है। उनको बताया गया है कि कालका विधानसभा अंबाला लोकसभा के अंतर्गत आती है। इसका नामांकन अंबाला में भरा जाएगा। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन अप्लाई लोकसभा के रिटर्निंग ऑफिसर और अंबाला के डीसी के पास किया जा सकेगा। इस मौके पर भाजपा विधानसभा संयोजक विनोद सावरणी, कांग्रेस नेता एडवोकेट विजय बंसल, मुकेश सोढी, सुनील शाम, आप नेता स्वर्ण पाल सिंह, पीपीआई नेता चरण सिंह, बीएसपी जिला प्रधान राम स्वरूप, जेजेपी नेता शुभम पांडे, इनेलो नेता सतिन्द्र टोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed