फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Scuffle with ASI at Drunken Drive checkpoint, case registered against car driver

Panchkula News: ड्रंकन ड्राइव नाके पर एएसआई से हाथापाई, कार चालक पर मामला दर्ज

Sat, 06 Jan 2024 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with ASI at Drunken Drive checkpoint, case registered against car driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। ड्रंकन ड्राइव नाके पर मौजूद एएसआई के साथ हाथापाई करने और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। एएसआई की शिकायत पर सेक्टर-7 थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, एएसआई नरेंद्र कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वे बुधवार रात 10 से 3 बजे तक हाऊसिंग बोर्ड ड्रंकन ड्राइव नाके पर अन्य कर्मियों के साथ मौजूद थे। रात करीब डेढ़ बजे एक कार हाउसिंग बोर्ड लाइट पाॅइंट की तरफ से आई।

एएसआई ने कार चालक को रोका और अल्कोहल सेंसर मशीन से चालक की शराब चेक की। चालक ने अपना नाम निखिल प्रकाश बताया और मशीन में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद एएसआई ने चालक को कार के कागजात पेश करने के लिए कहा। एएसआई ने चालक निखिल बिहार निवासी का चालान कर दिया। चालक नशे में होने के कारण एएसआई के साथ हाथापाई करने लगा। इस कारण सरकारी कार्य में बाधा पैदा हुई। एएसआई ने चालक को समझाया की आप का चालान हो चुका है अब आप यहां से अपने घर चले जाएं, लेकिन वह उनकी कोई बात नहीं मानकर गाड़ियों के बीच में घुसकर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें कर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी चालक एएसआई को कहने लगा की तुझे तो मैं देख लूंगा। मेरी पहुंच बड़े अधिकारियों तक है और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed