{"_id":"6790027b1ef0003ecc0d2098","slug":"scooty-went-out-of-control-and-fell-into-a-ditch-husband-died-wife-injured-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-118888-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर रायतन क्षेत्र के गांव नोल्टा के समीप एक दंपती की स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई जबकि महिला को मामूली चोटें आईं हैं। मृतक हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के गांव जखरोड़ा का निवासी है। फिलहाल वह पिंजौर के बिटना काॅलोनी में रह रहा है।
जानकारी के अनुसार दीवान चंद अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी बहन से मिलने गांव नोल्टा जा रहा था। हादसे में घायल दीवान चंद और उनकी पत्नी को स्थानीय लोगों ने पिंजौर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दीवान चंद को मृत घोषित कर दिया।