फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Scooty rider going to school crushed by truck, death

Panchkula News: ट्रक ने स्कूल जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका को कुचला, मौत

Fri, 04 Aug 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider going to school crushed by truck, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट के समीप वीरवार सुबह स्कूटी से स्कूल जा रही शिक्षिका को ट्रक चालक ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे एक वकील ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान निशी भल्ला निवासी पीरमुछल्ला जीरकपुर निवासी के रूप में हुई है। वह पिंजौर के नोबल हाई स्कूल में प्री प्राइमरी शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं।

मृतका के देवर अनिल भल्ला ने बताया कि उनकी भाभी निशी भल्ला रोजाना की तरह वीरवार को भी सुबह के समय स्कूल के लिए निकली थी। सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब वह चंडीमंदिर टोल प्लाजा पार कर पिंजौर की तरफ जा रहीं थीं, तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक उनको कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर शव को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। अनिल भल्ला ने बताया कि उनके पति की मृत्यु 19 वर्ष पहले हो चुकी थी। उनकी एक 27 वर्षीय बेटी है। नोबल हाई स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कौशल ने शिक्षिका निशी भल्ला की मृत्यु पर शोक जताया है। उन्होंने बताया कि वह 20 वर्षों से स्कूल में प्री प्राइमरी की शिक्षिका थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed