फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Schools, colleges and universities will open in Punjab from today

Panchkula News: पंजाब में आज से खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी

Sun, 07 Sep 2025 10:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Schools, colleges and universities will open in Punjab from today
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन

चंडीगढ़/नंगल।
पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलीटेक्निक संस्थान और आईटीआई 8 सितंबर से फिर से खोलने का फैसला लिया है। हालांकि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में संस्थानों को बंद रखने का निर्णय संबंधित डिप्टी कमिश्नर ले सकेंगे।



सरकारी स्कूलों में सोमवार को सिर्फ शिक्षक आएंगे और स्कूलों का निरीक्षण व नुकसान का आकलन करेंगे। 9 सितंबर से विद्यार्थियों को स्कूल में आना होगा। शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि निजी स्कूल सोमवार से शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए खुल जाएंगे। स्कूल प्रबंधन पर भवन और कक्षाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी। मंत्री ने निर्देश दिया कि स्कूल प्रमुख एसएमसी, पंचायत और एमसी की मदद से सफाई का काम सुनिश्चित करें। अगर भवन या कक्षाओं को नुकसान हुआ है तो इसकी जानकारी तुरंत डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम या इंजीनियरिंग विभाग को दें।
विज्ञापन


इसके अलावा कॉलेज, विश्वविद्यालय, आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थान सोमवार से सामान्य रूप से खुलेंगे। शिक्षामंत्री ने विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा पर जोर देते हुए प्रशासन को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed