फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   School of Eminence: Three-day orientation program for class 9 students begins

स्कूल ऑफ एमिनेंस : 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

Sat, 24 May 2025 10:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
School of Eminence: Three-day orientation program for class 9 students begins
चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विकास और उन्हें स्कूल ऑफ एमिनेंस (एसओई) इको सिस्टम से जोड़ने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस में 9वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अपनी तरह का पहला तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 से 28 मई तक आयोजित होने वाला यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों को एसओई इको सिस्टम के साथ एकीकृत होने में मदद करेगा और अगले दो साल में उनके व्यक्तिगत विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा। यह कार्यक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं और कॅरिअर के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करेगा।
विज्ञापन

स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों के लिए कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, नौकरशाहों, न्यायाधीशों, वरिष्ठ वकीलों, डॉक्टरों, कुलपतियों, कॉलेज प्राचार्यों, प्रोफेसरों और उद्योग प्रमुखों व विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के तहत होनहार पूर्व विद्यार्थियों को स्कूल ऑफ एमिनेंस में आमंत्रित किया जाएगा, ताकि छात्र उनकी सफलता से प्रेरणा ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए गर्मियों की छुट्टियों के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed