फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   School of Eminence buildings will be investigated

Panchkula News: स्कूल ऑफ एमिनेंस की इमारतों की होगी जांच

Wed, 30 Aug 2023 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
School of Eminence buildings will be investigated
चंडीगढ़। लुधियाना के बद्देवाल में अपग्रेड किए जा रहे स्कूल ऑफ एमिनेंस की छत गिरने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार ने अब राज्य से उन सभी 117 स्कूल भवनों की जांच के आदेश जारी किए हैं, जिन्हें स्कूल ऑफ एमिनेंस के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है।राज्य सरकार ने संबंधित क्षेत्र जिनमें उक्त 117 स्कूल स्थापित हैं, वहां के एसडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटियों का गठन किया है, जो स्कूल भवनों का जायजा लेने के बाद अपनी रिपोर्ट 15 सितंबर तक सौंपेगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग की भवन व सड़क शाखा-3 की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पंजाब सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट स्कूल ऑफ एमिनेंस के तहत 117 मौजूदा स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन

बद्देवाल (लुधियाना) में अपग्रेड किए जा रहे एक स्कूल ऑफ एमिनेंस की छत गिरने से हुए जान-मान के नुकसान को देखते हुए भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए सभी 117 स्कूलों का निर्माण, भले ही किसी भी कार्यकारी एजेंसी द्वारा किया जा रहा हो, की ढांचागत सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट की प्रधानगी में गठित की गई कमेटी द्वारा चेकिंग की जाएगी। इस कमेटी में उपमंडल मजिस्ट्रेट के साथ पीडब्ल्यूडी के संबंधित निगरान इंजीनियर, संबंधित कार्यकारी इंजीनियर, संबंधित उपमंडल इंजीनियर और जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

ये कमेटियां इमारतों का निरीक्षण करने के बाद 15 सितंबर 2023 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगी। इसमें यह जानकारी देना जरूरी होगा कि सभी स्कूलों में निर्माण कार्य ढांचागत सुरक्षा के अनुसार किए जा रहे हैं या नहीं। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो कमेटी इसमें सुधार करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने बारे सिफारिश भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed