फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   School children's yoga program recorded in India Book of Records

स्कूली बच्चों का योग कार्यक्रम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Wed, 20 Jul 2022 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
School children's yoga program recorded in India Book of Records
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने हिमाचल के दुर्गम बारालाचा शिखर की 4850 मीटर की ऊंचाई पर सामूहिक योग कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूलों की 35 लड़कियों, 18 लड़कों, 13 दिव्यांग विद्यार्थियों और शिक्षकों समेत 68 प्रतिभागियों ने एक साथ योग किया था।
विज्ञापन

13 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फ्लैग ऑफ कर प्रतिभागियों की टीम को मनाली के लिए रवाना किया था। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह विशेषतौर पर विद्यार्थियों समेत पूरी प्रतिभागी टीम की हौसला आफजाई करने मनाली पहुंचे थे। एडवेंचर शिविर 13 से 25 जून के बीच आयोजित किया किया।
विज्ञापन

फिलहाल छात्रों और शिक्षकों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह और महानिदेशक सेकेंडरी एजुकेशन अंशज सिंह ने पूरी प्रतिभागी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से हर साल पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूलों से छात्रों को एडवेंचर शिविर के जरिये दूसरे राज्यों से रूबरू होने, चुनौतियों को जानने और उनसे निपटने का मौका दिया जाता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बहुत जल्द एक सम्मान समारोह में प्रतिभागी टीम को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed