{"_id":"649dbaf28d992bc9d802d125","slug":"sc-commission-summons-officials-in-kataruchak-case-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-176848-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एससी आयोग ने कटारूचक्क मामले में तलब किए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एससी आयोग ने कटारूचक्क मामले में तलब किए अधिकारी
विज्ञापन
मुख्य सचिव, डीजीपी, अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी को दिल्ली बुलाया
31 जुलाई को सुबह 11.00 बजे कार्रवाई रिपोर्ट के साथ पेश होने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क पर लगे यौन शोषण के आरोपों के मामले में पंजाब के मुख्य सचिव, डीजीपी और अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी को तलब कर लिया है। इन अधिकारियों को आगामी 31 जुलाई को नई दिल्ली स्थित आयोग के मुख्यालय में सुबह 11.00 बजे कार्रवाई रिपोर्ट, प्रासंगिक दस्तावेज और केस डायरी लेकर पेश होने को कहा गया है। गौरतलब है कि आयोग का उक्त आदेश, पंजाब पुलिस की ओर से इस मामले में आयोग को कार्रवाई रिपोर्ट सौंपे जाने के करीब दो हफ्ते बाद आया है।
आयोग ने लालचंद कटारूचक्क पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पीड़ित युवक की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गत 5 मई को पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने और पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा था। इस नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर आयोग ने 25 मई और 5 जून को भी राज्य सरकार को नोटिस भेजे। आखिरकार अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी की ओर से 12 जून को इस मामले में आयोग को कार्रवाई रिपोर्ट सौंप दी गई।
इसका अध्ययन करने के बाद वीरवार को आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला के आदेश पर आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव, पंजाब पुलिस के डीजीपी और अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी को नई दिल्ली में आयोग के सामने पेश होने को कहा है। इसके साथ ही आयोग ने मामले के जांच अधिकारी को भी तलब किया है। तलब किए सभी अधिकारियों को नवीनतम कार्रवाई रिपोर्ट और प्रासंगिक फाइलें, केस डायरी और अन्य कार्रवाई सहित सभी दस्तावेज लाने को कहा गया है।