फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Satya Darshan Charitable Trust got eight girls married

Panchkula News: सत्या दर्शन चेरिटेबल ट्रस्ट ने आठ कन्याओं का करवाया विवाह

Mon, 21 Oct 2024 04:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Satya Darshan Charitable Trust got eight girls married
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सत्या दर्शन चेरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला ने रविवार को सेक्टर-16 अग्रवाल भवन में सामूहिक विवाह का आयोजन कर आठ जरूरतमंद कन्याओं का कन्यादान किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। आयोजन में जरूरतमंद संस्थाओं को सहयोग राशि के चेक ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए गए। क्षेत्र की सभी समाजसेवी, धार्मिक संस्थाओं को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष जगमोहन गर्ग ने बताया कि सात साल पहले माता मनसा देवी के आशीर्वाद से ट्रस्ट का गठन किया गया। ट्रस्ट समाजसेवा के कार्य करता है। पिछले साल रक्तदान शिविर का आयोजन कर 666 रक्त यूनिट एकत्रित किया गया था। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल ने बताया कि सत्या दर्शन चेरिटेबल ट्रस्ट समाज में भामाशाह के रूप में कार्य कर रहा है। महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत और हरियाणवी वेशभूषा, राजस्थानी वेशभूषा में नृत्य किया और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed