फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sarpanch's warning to administration and government

Panchkula News: सरपंचों की प्रशासन और सरकार को चेतावनी

Tue, 04 Jul 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch's warning to administration and government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। खंड की पंचायत संगठन के सदस्यों ने महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक मोरनी खंड विकास व पंचायत विभाग के भवन में हुई। अध्यक्षता पंचायत संगठन के प्रधान पंच पाल शर्मा एवं उपप्रधान सरपंच काजल शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा ने भाग लिया। जिला परिषद सदस्य रोमा देवी व बीडीसी चेयरमैन निशा देवी एवं अंजना शर्मा सहित सभी सरपंच मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न समस्याओं को हल करवाने को लेकर प्रस्ताव पास किए गए। इनको जल्द मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान करवाने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन


जिला परिषद चेयरमैन सुनील शर्मा ने कहा कि सभी सरपंचों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। सरपंच ग्राम स्तर पर मतभेदों को भुलाकर विकास की योजनाएं तैयार करें। ग्रामीणों से बात करके काम करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत संगठन ने क्षेत्र के स्कूलों में अध्यापकों की कमी को गंभीरता से उठाया। सरपंचों ने अध्यापकों की कमी को जल्द पूरा करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन और सरकार ने समस्या का समाधान नहीं किया तो वह मुख्य मार्ग को जाम कर प्रर्दशन करेंगे। इसके साथ गांवों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को ठीक करवाने की अनुमति दी जाए। जिला योजनाकार विभाग की ओर से अवैध बताकर गिराए जाने वाले भवनों को तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। बैठक में सरपंच काजल शर्मा, मनोज कुमार, सुषमा शर्मा, कृष्ण शर्मा, परमाल सिंह, कमला देवी, निशा राणा, सुनील कुमार, खेम राज, जय पाल, राम पयारी, रीना शर्मा, राजेंद्र शर्मा, निशा देवी, रविंद्र शर्मा, इंद्रा देवी, प्रीतम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed