फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Saras fair hit by rain, shopkeepers did not find buyers for their goods

Panchkula News: सरस मेले पर बारिश की मार, दुकानदारों को नहीं मिले सामान के खरीदार

Sun, 03 Mar 2024 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Saras fair hit by rain, shopkeepers did not find buyers for their goods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर -5 स्थित परेड ग्राउंड में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित सरस क्राफ्ट मेला दूसरे दिन बारिश की भेंट रहा। दूसरे दिन दिन रूक-रूककर पूरा दिन हुई बारिश के चलते दुकानदारों को समस्या का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से स्टॉल की ठीक से व्यवस्था न होने के चलते दुकानदारों की दुकान में पानी टपकता रहा।
मेले में पूरे भारत से रेशमी कपड़ें, हथकरघा, खिलौने, फूड के स्टॉल तथा अनेक उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री करने आए दुकानदारों ने बताया की मेले के पहला दिन तो स्टॉल में समान लगाने में बीत गया। शनिवार को मेले का दूसरा दिन होने के चलते काफी उम्मीद थी कि छूट्टी होने के चलते लोगों घरों से निकल मेले की तरफ रुख करेंगे पर बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने ने कहा कि अब रविवार को मौसम का मिजाज ठीक रहा तो सरस मेले में रौनक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

मेले में पूरे भारत से आ रहे दुकानदारों के लिए 200 स्टॉलों की व्यवस्था की गई थी पर मेले में आलम यह है कि 200 में लगभग 50 के आसपास स्टॉल लगाए गए। मिली जानकारी के मुताबिक देश के अन्य मेलों में व्यस्त होने के चलते दुकानदारों को आने में समय लग रहा है। आने वाले एक से दो दिनों में सारे स्टॉलों में रौनक देखने को मिलेगी। मेले में शनिवार से झुले लगाना शुरू हो गए है। रविवार से मेले के अन्य दिन मेेले में झूलों का लुफ्त ले सकेंगे। इसके साथ मेले में आ रहे दर्शकों के लिए हर दिन शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed