{"_id":"65dcf4837fb698924b06c97e","slug":"saras-craft-fair-exhibition-of-200-products-will-be-held-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-109483-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस क्राफ्ट मेला : लगेगी 200 उत्पादों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस क्राफ्ट मेला : लगेगी 200 उत्पादों की प्रदर्शनी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सरस क्राफ्ट मेले का 1 मार्च से 12 मार्च तक आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे भारत से करीब 200 अलग-अलग तरह के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। उपायुक्त सुशील सारवान ने लघु सचिवालय के सभागार में सरस क्राफ्ट मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरस क्राफ्ट मेले का आयोजन सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस तरह के मेले का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर किया जाता है। सरस क्राफ्ट मेले में विभिन्न तरह के रेशमी कपड़े, हथकरघा, खिलौने, फूड स्टाल और अनेक दस्तकारी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने के साथ ही बिक्री भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों को बेचने के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर एसडीएम गौरव चौहान, नगराधीश मन्नत राणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, नगर निगम के उप-आयुक्त अपूर्व चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सविता, हरियाणा रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर व्योम शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला बागवानी अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता रोहताश सिंह, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना अधिकारी राहुल यादव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ कैलाश काला, नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।