{"_id":"603aaae08ebc3ee90d7e75b8","slug":"sant-ravidas-gave-message-to-work-above-discrimination-gyanchand-gupta-pkl-office-news-pkl405466249","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास ने भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करने का संदेश दिया : ज्ञानचंद गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास ने भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करने का संदेश दिया : ज्ञानचंद गुप्ता
विज्ञापन
रविदास भवन में माथा टेकते हुए।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित रविदास भवन में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास जी का जन्मदिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी को बधाई दी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गुरु रविदास सभा को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास एक महान संत थे। उन्होंने अपने कार्यों से न केवल देश बल्कि विश्व को जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करने का संदेश दिया। संत रविदास ने 644 वर्ष पूर्व जो संदेश दिया था, वह आज भी उतना ही सार्थक है। उन्होंने कहा कि आज के दिन संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर को याद करना भी अनिवार्य है, क्योंकि उन्होंने देश को एकता और अखंडता का संदेश दिया। हमें उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 5 मार्च को हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। उसी दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधानसभा प्रांगण में डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। गुरु रविदास सभा पंचकूला के अध्यक्ष राज कपूर अहलावत ने ज्ञानचंद गुप्ता को शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, उपमंडल अधिकारी रिचा राठी, पूर्व विधायक लहरी सिंह मौजूद रहे।
रविदास भवन को 11 लाख देने की घोषणा
पंचकूला। हरियाणा के सहकारिता और अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने संत रविदास सभा पंचकूला को 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे संत शिरोमणि रविदास के पदचिह्नों पर चलने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास एवं कल्याण करने के लिए व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया है।