{"_id":"5d8689b88ebc3e93a629a4ba","slug":"sanjay-tandan-panchkula-news-pkl351422792","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः संजय टंडन बने प्रधान यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान, दूसरे गुट ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः संजय टंडन बने प्रधान यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान, दूसरे गुट ने लगाए गंभीर आरोप
Sun, 22 Sep 2019 12:05 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
संजय टंडन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) का सर्वसम्मति से दोबारा अध्यक्ष चुना गया है। लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू किए जाने की दिशा में बीसीसीआई के निर्देश पर देश भर के राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव करवाए जा रहे हैं। दो महीने पूर्व बीसीसीआई से मान्यता हासिल करने वाले यूटीसीए के चुनाव करवाए गए। इस मान्यता के बाद यूटीसीए ने चुनाव करवाकर नए सिरे से नई कार्यकारिणी का गठन किया है। संजय टंडन को 2016 में पहली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया था। पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल कुमार चुनाव पर्यवेक्षक रहे।
संजय टंडन के अलावा देश दीपक खन्ना को सचिव, देविंदर शर्मा को कोषाध्यक्ष, हरि सिंह खुराना को उपाध्यक्ष और युवराज महाजन को संयुक्त सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया। वहीं, विभा-रे को एपेक्स मेंबर के तौर पर चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 की बजाय एक निजी होटल में 60 सदस्यों की मौजूदगी में पूरी की गई। इस मौके पर हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज सिंह के अलावा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा और वीआरवी सिंह भी मौजूद रहे।
यूटीसीए के दूसरे गुट ने लगाए आरोप
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और यूटीसीए के अध्यक्ष रहे प्रदीप छाबड़ा की अगुवाई वाले यूटीसीए के दूसरे गुट ने इस चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भाई-भतीजावाद से ग्रस्त होने के आरोप लगाए। उन्होंने चुनाव से पहले तक बीसीसीआई सीईओ को चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर इस पर रोक लगाने की मांग की थी। इन्होंने चुनाव प्रक्रिया, एसोसिएशन के साथ जुड़े सदस्यों के नामों की सूची और उनकी उम्र तक पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विजय हजारे ट्राफी के लिए टीम का चयन
यूटीसीए ने प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के साथ विजय हजारे ट्राफी के लिए टीम का चयन किया है। टीम की कमान मनन वोहरा को सौंपी गई है। टीम अपने सभी मैच देहरादून में खेलेगी। पहला मैच उसका उत्तराखंड के साथ होगा। इसके बाद 28 सितंबर को मेघालय, 30 सितंबर को असम, 3 अक्तूबर को नागालैंड, 7 अक्तूबर को अरुणाचल प्रदेश, 10 अक्तूबर को मणिपुर, 12 अक्तूबर को सिक्किम, 14 अक्तूबर को पुड्डूचेरी से खेलेगी।
यूटीसीए टीम के अन्य खिलाड़ियाें में विपुल शर्मा, अर्जुन आजाद, शिवम ज़ांबरी, उदय कौल, प्रीतकमल, गुरिंदर सिंह, अर्पित पन्नू, बरिंदर संरा, एस निरमोही, अनिरुद्ध, जसकरन बुट्टर, गौरव पूरी, अंकित कौशिक और जसकरन सोही। टीम में स्टैंड बाई खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। इनमें कुणाल महाजन को मध्यक्रम, अमित पराशर को सलामी बल्लेबाज, मनदीप सिंह को तेज गेंदबाज, गौरव को ऑफ स्पिनर, गुरकीरत वालिया को मध्यक्रम और करनवीर को लेग स्पिनर को तौर पर जगह दी गई है।