{"_id":"6511f1bae781a49849069daf","slug":"sanitation-workers-who-do-not-attend-online-should-be-dealt-with-strictly-commissioner-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-4800-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन अटेंडेंस न लगाने वाले सफाईकर्मियों से सख्ती से निपटा जाए : आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन अटेंडेंस न लगाने वाले सफाईकर्मियों से सख्ती से निपटा जाए : आयुक्त
विज्ञापन
- एमआरएफ सेंटर के लिए जगह जल्द सुनिश्चित करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता ने सोमवार को सफाई शाखा की बैठक ली। बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉ. ऋचा राठी भी मौजूद रही। बैठक में आयुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला से सफाई कर्मचारियों द्वारा लगाई जा रही हाजिरी के बारे में पूछा। इस पर मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया कि अभी भी कुछ सफाई कर्मचारी ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं। इस पर आयुक्त के मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि वे सफाई कर्मचारियों से सख्ती से निपटें और उनकी ऑनलाइन अटेंडेंस लगाना सुनिश्चित कराएं।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि शहर में जहां भी बागवानी कचरा पड़ा है, वहां से समय पर इसका उठान किया जाए। बैठक में आयुक्त ने एमआरएफ सेंटर के लिए साइट सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों से कहा। इसके बाद आयुक्त ने फॉगिंग को लेकर अधिकारियों से पूछा, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि फॉगिंग लगातार करवाई जा रही है, इस पर आयुक्त ने कहा कि फॉगिंग पूरे पंचकूला में शेड्यूल के मुताबिक ही की जानी चाहिए और निगम, स्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल बिठा कर समय अनुसार फॉगिंग सुनिश्चित करें। इसके बाद आयुक्त ने अधिकारियों से बल्क वेस्ट जेनरेट करने वालों पर अब तक की गई कार्रवाई के बारे में पूछा।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बल्क वेस्ट जेनरेट करने वालों पर कुल 18 हजार रुपये जुर्माना ही लगाया गया है। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी होटल और व्यावसायिक संस्थानों पर नजर रखी जाए और इन पर नकेल कसते हुए जुर्माना वसूला जाए। बैठक में एक्सईएन प्रमोद कुमार, सुमित मलिक, सीएसआई अविनाश सिंगला, जेई सचिन धीमान मौजूद रहे।