फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitation workers' 'Mahapanchayat' on the 11th; demand government issue notification for announcements.

Panchkula News: सफाई कर्मियों की महापंचायत 11 को, बोले-घोषणाओं की अधिसूचना जारी करे सरकार

Thu, 10 Sep 2026 12:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' 'Mahapanchayat' on the 11th; demand government issue notification for announcements.
हड़ताल के 30 दिन बाद 15 कर्मचारी लौटे काम पर, नियमितीकरण और लिखित आदेश की मांग पर अड़े बाकी कर्मचारी
विज्ञापन

सरकार की घोषणाओं पर कर्मचारियों को भरोसा नहीं, महापंचायत में तय होगी आंदोलन की अगली रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला में एक महीने से मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के आंदोलन में नया मोड़ आ गया है। सरकार की ओर से घोषित लाभों के बाद सोमवार को 15 कर्मचारी काम पर लौट आए, लेकिन बड़ी संख्या में कर्मचारी अभी भी मांगों पर अड़े हुए हैं। कर्मचारियों ने सरकार की मौखिक घोषणाओं पर अविश्वास जताते हुए 11 सितंबर को महापंचायत बुलाने का फैसला किया है। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि उनकी सेवाएं नियमित की जाएं और सरकार की ओर से की गई घोषणाओं की लिखित अधिसूचना जारी की जाए।
नगर निकाय विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ टर्मिनेशन और सस्पेंशन की कार्रवाई की बात कही जा रही है। वहीं, पंचकूला में नगर निगम आयुक्त विनय कुमार के अनुसार अभी तक किसी भी सफाई कर्मचारी को शो-कॉज नोटिस जारी नहीं किया गया है। कर्मचारियों का दावा है कि प्रशासन को उनकी एकजुटता के आगे झुकना पड़ा है।
विज्ञापन


लिखित अधिसूचना पर अड़े कर्मचारी
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि पहले भी कई बार सरकार ने मौखिक आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवाई, लेकिन बाद में वादों को लागू नहीं किया गया। इसलिए इस बार वे लिखित आदेश के बिना आंदोलन खत्म नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि जब तक सरकार घोषणाओं की लिखित अधिसूचना जारी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 11 सितंबर को होने वाली महापंचायत में प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों के जुटने की बात कही गई है। इसमें सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है। कर्मचारियों के अनुसार महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद कुरुक्षेत्र में होने वाली महापंचायत में आंदोलन को लेकर अंतिम फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 दिन से हड़ताल पर कर्मचारी
पंचकूला के सफाई कर्मचारी पिछले 33 दिनों से मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को तीन दिन के लिए और बढ़ाया था, जिसकी अवधि बुधवार को खत्म हो गई। सोमवार को नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने कर्मचारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के अन्य निकायों में हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके बाद 15 कर्मचारी काम पर लौट आए। हालांकि, बाकी कर्मचारी अभी सरकार की ओर से मांगों के समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


सरकार ने क्या घोषणाएं कीं
सरकार ने पात्र संविदा कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए), मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी (डीसीआरजी), मातृत्व अवकाश और हार्डशिप भत्ता देने की घोषणा की है। 10 साल से अधिक सेवा देने वाले सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम 25,560 रुपये प्रति माह वेतन देने की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed