फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sangharsh Committee protested against the enhancement by staging a dharna at GMADA office

Panchkula News: एन्हांसमेंट के विरोध में गमाडा कार्यालय पर संघर्ष कमेटी ने धरना देकर जताया विरोध

Fri, 25 Apr 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sangharsh Committee protested against the enhancement by staging a dharna at GMADA office
विरोध जताते लोग। संवाद 
मोहाली। सेक्टर-76 से 80 तक के प्लॉट मालिकों से 3164 रुपये प्रति वर्ग मीटर की अतिरिक्त वसूली के विरोध में लोगों ने गमाडा के खिलाफ वीरवार को धरना दिया। धरने में सेक्टर-76 और 80 के प्लॉट मालिक परिवार समेत शामिल हुए। सभी ने नारेबाजी कर पुरानी कीमतों में तुरंत वृद्धि वापस लेने की मांग की। करम सिंह धनोआ और पार्षद हरजीत सिंह भालू ने कहा कि कुछ समय पहले गमाडा ने एन्हांसमेंट की जानकारी ली थी। इसके जवाब में बताया था कि अलाटियों को कुछ राहत देने के लिए सरकार को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

तीन माह बीतने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण अलाटियों में रोष पाया जा रहा है। धरने के दौरान अलाटियों ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन के अंदर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो पूरे मोहाली शहर में काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा। गमाडा की ओर से 2001 में जमीन एक्वायर कर 2002 में लोगों को सस्ते दाम पर प्लॉट उपलब्ध करवाने थे। गमाडा ने पांच साल की देरी से 2007 में लोगों को यह प्लॉट उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन

तब से लेकर यह लोग अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए जद्दोजहद कर रहे थे, लेकिन गमाडा ने अचानक उन्हें एक और झटका दे दिया है। गमाडा ने अदालत के फैसले की दलील देकर मालिकों से 3164 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से पैसे वसूलने का नोटिस लोगों को थमा दिया है। सेक्टर 76-80 प्लॉट अलॉटमेंट कमेटी के सदस्यों ने कहा कि गमाडा का यह फैसला गलत है। महंगाई के दौर में यह अतिरिक्त बोझ लोगों के साथ अत्याचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed