फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Samples of positive newborn baby taken, 11 people home quarantined

नवजात बच्ची का सैंपल लेने के साथ ही 11 लोगों को किया गया है होम क्वारंटीनᅠ

Tue, 23 Jun 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Samples of positive newborn baby taken, 11 people home quarantined
पंचकूला। पंचकूला में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में लोगों में भय का माहौल है। बीते रविवार को एक 22 वर्षीय महिला मेें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियातन बच्चे का भी सैंपल लिया गया है। इसके साथ ही 11 लोगों को स्टाफ को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसकी पुष्टि पंचकूला की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने की है। पंचकूला की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने बताया कि यूपी के हरदोई निवासी 22 वर्षीय महिला डिलीवरी के लिए गायिनी वार्ड में भर्ती कराई गई थी। डिलीवरी होने के बाद महिला की तबियत ठीक नहीं थी। इसके कारण महिला का सैंपल लिया गया था। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। कामगार महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बच्ची का भी सैंपल भर लिया गया है। वहीं गायिनी वार्ड के लेबर रूम में तैनात एक डॉक्टर और स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारी जो उनके संपर्क में आए हैं। उन्हें सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। सभी 11 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियात यह कदम उठाया गया है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना का केस सामने आने के बाद सभी को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed