{"_id":"69a9c56db5e7144a1d0920c5","slug":"sambhar-collided-with-a-car-near-chandimandir-army-area-car-damaged-panchkula-news-c-87-1-pan1010-133717-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडीमंदिर आर्मी एरिया के पास कार से टकराया सांभर, कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडीमंदिर आर्मी एरिया के पास कार से टकराया सांभर, कार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
पिंजौर / चंडीमंदिर। जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर चंडीमंदिर आर्मी एरिया के पास वीरवार सुबह एक सांभर कार से टकरा गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सांभर भी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार पिंजौर निवासी कार चालक अंबाला से अपने घर पिंजौर लौट रहे था। जैसे ही वह चंडीमंदिर आर्मी एरिया के पास पहुंचा तो अचानक हाईवे की दूसरी ओर से एक सांभर छलांग लगाकर उनकी कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सांभर घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसके मुंह से खून निकलने लगा। वहीं कार चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया।
घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।