फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Saket Hospital to have lift, Rs 1.50 crore to be spent on patient convenience

Panchkula News: साकेत अस्पताल में लगेगी लिफ्ट, मरीजों की सुविधा पर 1.50 करोड़ खर्च

Fri, 26 Jun 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Saket Hospital to have lift, Rs 1.50 crore to be spent on patient convenience
राज्यपाल ने लोक निर्माण मंत्री के साथ की समीक्षा, जल्द कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत
राज्यपाल ने विकास कार्यों और पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल में मरीजों को जल्द लिफ्ट की सुविधा मिलने वाली है। अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 1 करोड़ रुपये आधुनिक लिफ्ट की स्थापना और 50 लाख रुपये चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद पर खर्च किए जाएंगे।
वीरवार को हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के साथ अस्पताल में प्रस्तावित लिफ्ट स्थापना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों, विशेषकर दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश
राज्यपाल ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में पूरा किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द उनका लाभ मिल सके। उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और मरीजों की सहूलियत बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल व्यवस्था पर भी हुई चर्चा
बैठक के दौरान राज्यपाल ने प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का दायित्व संभाल रहे मंत्री रणबीर गंगवा को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रणाली को और अधिक मजबूत तथा प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed