फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Saint Kabirdas gave the message of unity and brotherhood in the society

Panchkula News: संत कबीरदास ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया

Thu, 12 Jun 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Saint Kabirdas gave the message of unity and brotherhood in the society
रायपुररानी। संत शिरोमणि कबीरदास जी महाराज के 628वें जन्मोत्सव के अवसर पर रायपुररानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को लड्डू वितरित किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी पंचराम सैनी, बीडीसी चेयरमैन सतबीर राणा और भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सैनी के अलावा जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा ककराली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके बाद आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अतिथियों को पौधे भेंट किए। भाजपा एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रवीण धानक ने कहा कि संत कबीरदास जी ने अपने दोहों और उपदेशों के माध्यम से समाज में व्याप्त अंधविश्वास, जातिवाद और धार्मिक आडंबरों का विरोध किया और एक समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा दी। उनके दोहे धीरे-धीरे रे मना और माटी कहे कुम्हार से जीवन के महत्व को समझाते हैं। इन शिक्षाओं के माध्यम से संत कबीरदास ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर संजय प्रधान वाल्मीकि सभा, दीपक कुमार भगत, मास्टर बलजीत सैनी, प्रवेश धानक, प्रदीप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed