फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SAD will introspect, there will be a reshuffle in the organization from state to village

आत्ममंथन करेगा शिअद, प्रदेश से लेकर गांव तक संगठन में होगा फेरबदल

Fri, 25 Mar 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
SAD will introspect, there will be a reshuffle in the organization from state to village
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) सबक लेगा। प्रदेश से लेकर गांव तक संगठन में वह बड़े फेरबदल करेगा। सूबे में पार्टी को नए सिरे से खड़े करने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने 12 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति हर स्तर पर जांच कर पार्टी में बडे़ बदलाव के लिए कोर कमेटी को रिपोर्ट सौंपेंगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में वीरवार को यह बात सुखबीर सिंह बादल ने की। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के संबंध में पहले कोर कमेटी में विस्तार से विचार विमर्श किया गया, फिर जिला जत्थेदार साहिबान, पार्टी के सभी उम्मीदवार, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों, यूथ विंग तथा एसओआई के पदाधिकारियों आदि के साथ विस्तार से बैठक की गई। इन बैठकों में यह बात सामने आई कि पार्टी में समय के अनुसार बड़ी तब्दीली करने तथा पूरे मामले की जांच करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाए। यह कमेटी हर स्तर पर तालमेल करके विस्तार रिपोर्ट पार्टी की कोर कमेटी को सौंपेंगी, जहां कमेटी की राय के अनुसार बड़े फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

समिति में ये चेहरे शामिल
16 सदस्यीय समिति में जिन सदस्यों को शामिल किया गया है उनमें बलविंदर सिंह भूंदड़, चरनजीत सिंह अटवाल, जागीर कौर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सिकंदर सिंह मलूका, हीरा सिंह गाबड़िया, गुलजार सिंह रणीके, शरनजीत सिंह ढिल्लों, जनमेजा सिंह सेखों तथा सुरजीत सिंह रखड़ा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा समिति में विधायक दल के नेता मनप्रीत सिंह अयाली, चीफ व्हिप डा. सुखविंदर सिंह सुक्खी, यूथ अकाली दल के अध्यक्ष परमबंस सिंह रोमाणा, एसओआई अध्यक्ष रोबिन बराड़ के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

94 वर्षीय बादल भी हुए सक्रिय
पार्टी की हार के बाद शिअद संरक्षक और राज्य के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल भी सक्रिय हो गए हैं। गुजरे तीन दिनों से वह धन्यवाद यात्रा निकालकर लोगों से मिल रहे हैं। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी पार्टी के नेताओं से एक-एक करके मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed