{"_id":"65cd3fc5fd956c3d000e9974","slug":"sad-stops-punjab-bachao-yatra-in-support-of-farmers-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-352624-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: किसानों के समर्थन में शिअद ने पंजाब बचाओ यात्रा रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: किसानों के समर्थन में शिअद ने पंजाब बचाओ यात्रा रोकी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने ‘दिल्ली कूच’ कर रहे किसानों और खेत मजदूरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए 15 फरवरी को एक दिन के लिए अपनी पंजाब बचाओ यात्रा रोकने का एलान किया है। बुधवार को इस संबंधी सभी कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही पार्टी ने 15 फरवरी को चंडीगढ़ मुख्यालय में कोर कमेटी की आपात बैठक बुला ली है।
एक प्रेस बयान में शिअद अध्यक्ष ने कहा कि किसानों और खेत मजदूरों के हितों की रक्षा करना अकाली दल और उसके कार्यकर्ताओं की पहली प्राथमिकता रही है और हमेशा रहेगी। अकाली दल किसानों की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक आवाज है और उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा सबसे आगे रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की भलाई के लिए ऐतिहासिक और अग्रणीय उपाय लागू किए हैं और यह परंपरा जारी रहेगी। पंजाब बचाओ यात्रा को पंजाबियों विशेषकर किसानों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। वीरवार को यह यात्रा फरीदकोट में दोबारा शुरू होने वाली थी, लेकिन किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। बादल ने मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए वीरवार दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ में पार्टी मुख्यालय में कोर कमेटी की आपात बैठक बुलाई है।