{"_id":"6705c745d2d2cc767300a1e5","slug":"sad-filed-25-petitions-in-the-high-court-on-irregularities-in-the-nomination-process-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-535654-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शिअद ने हाईकोर्ट में नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी पर 25 याचिकाएं दायर कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शिअद ने हाईकोर्ट में नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी पर 25 याचिकाएं दायर कीं
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर लगातार सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रदेश की मौजूदा सरकार पर पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने और प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जबरन रद्द करवाए जाने को लेकर आरोप लगाते आ रहे हैं। शिअद ने पंचायत चुनाव में जिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द करने, एनओसी जारी नहीं करने और नामांकन दाखिल नहीं करने देने को लेकर जो शिकायतें सामने आई हैं, उस पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में 25 याचिकाएं दायर की हैं। शिअद के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पार्टी के पास जो भी शिकायतें व साक्ष्य सामने आ रहे हैं, उस पर आधारित पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं, ताकि पंचायत चुनाव में हो रही गड़बड़ी पर न्यायालय तत्काल एक्शन ले।
डॉ. चीमा ने कहा कि वह कई मामलों में सीधे तौर पर राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी को शिकायत देकर आ चुके है, इसके बावजूद आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पंचायत चुनाव प्रक्रिया में गलत तरीके से निकाले गए सैकड़ों पीड़ित व्यक्तियों ने पिछले दो दिन के दौरान अकाली दल की कानूनी टीम से संपर्क किया। पिछले सप्ताह से शिकायतों की सूची तैयार कर रहे हैं और उन्हें राज्य चुनाव आयोग के पास भेज रहे हैं।
अकेले गिद्दड़बाहा में 25 सरपंचों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं, क्योंकि उन्हें संशोधित सूचियों में शामिल नहीं किया गया था। इन सभी सरपंचों के नामांकन पत्र सही थे और उचित जांच के बाद उनके कागजात को मंजूरी दी गई थी, जबकि अब उनका नाम अंतिम सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी आयुक्त को पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र रद्द करने को लेकर कई मामलों में शिकायत दी है। यहां तक कि भाजपा ने पंचायत चुनाव प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराने की मांग रखी थी, ताकि कोई गड़बड़ी न हो।