फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SAD engaged in an effort to celebrate farmers, will celebrate 17th black day

किसानों को मनाने की कवायद में जुटा शिअद, 17 को मनाएगी काला दिवस

Mon, 13 Sep 2021 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
SAD engaged in an effort to celebrate farmers, will celebrate 17th black day
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल से नाराज चल रहे किसानों को मनाने की कवायद में दल के नेता जुट गए हैं। शिअद ने पहले चरण में 17 सितंबर को कृषि कानून पास होने के विरोध में काला दिवस मनाने की एलान किया है। इस दिन शिअद नई दिल्ली में रकाबगंज गुरुद्वारे से संसद तक एक बड़ा मार्च निकालेगा, जिसमें पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। वर्ष 2020 में इसी दिन ये तीनों कृषि कानून संसद में पास हुए थे।
विज्ञापन

2 सितंबर को मोगा में सुखबीर बादल के ‘गल पंजाब दी’ कार्यक्रम के दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। तब किसानों के पथराव करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। उसके बाद 200 किसानों पर आपराधिक केस दर्ज कर दिया गया। इसके बाद से किसान सुखबीर बादल से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने शिअद को कहा है कि चुनाव की घोषणा तक वह अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दें, नहीं तो उन्हें किसानों का विरोध झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

शिअद प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने बताया दिल्ली में होने वाले इस मार्च में पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों से भी शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता शामिल होंगे। किसानों के पक्ष में यह मार्च निकालने का फैसला पार्टी के जिला अध्यक्षों, विधायकों और हलका इंचार्जों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘गल पंजाब दी’ कार्यक्रम के तहत 100 दिन में 100 विधानसभा सीटें कवर करने का कार्यक्रम स्थगित होनेे के बाद शिअद अपने गठबंधन दल बसपा के साथ बैठकें कर रहा है। शिअद प्रधान ने दिल्ली मार्च का फैसला सहयोगी पार्टी के नेताओं और अकाली दल की तालमेल कमेटी की बैठक में काफी विचार-विमर्श के बाद लिया है। इसमें सुखबीर ने जिला अध्यक्षों और हलका प्रभारियों से भी चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed