{"_id":"6a7e2e00800850ba440a2bf4","slug":"sad-demands-high-court-monitored-probe-into-attack-on-badal-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1096294-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल पर हमले की हो हाईकोर्ट की निगरानी में जांच : शिअद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल पर हमले की हो हाईकोर्ट की निगरानी में जांच : शिअद
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने नांदेड़ साहिब में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को कायरतापूर्ण बताया है। दल ने इसकी हाईकोर्ट की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
वीरवार शाम को वरिष्ठ अकाली नेताओं बलविंदर सिंह भूंदड़, दलजीत सिंह चीमा और अर्शदीप सिंह कलेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जब भी शिअद आगे बढ़ता है, पंथ विरोधी ताकतें ऐसे हमले करती हैं। नेताओं ने बताया कि दिसंबर 2024 में भी श्री दरबार साहिब परिसर में सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ था। उनकी मांग है कि आज की घटना की जांच में अमृतसर हमले को भी शामिल किया जाए। अकाली नेताओं के अनुसार, दोनों हमलों का मकसद सुखबीर सिंह बादल को खत्म कर अकाली दल को कमजोर करना है।
विपक्ष पर आरोप :
दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग हमले को बरगाड़ी बेअदबी व बहिबलकलां पुलिस फायरिंग से जोड़कर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां समेत कुछ नेताओं पर गैर जिम्मेदाराना सोशल मीडिया पोस्ट का आरोप लगाया। चीमा ने कहा कि श्री दरबार साहिब में हमले के समय भी आप सरकार ने ऐसा ही किया था। उन्होंने पंजाबियों से ऐसे तत्वों से सावधान रहने की अपील की।