{"_id":"60c511c58ebc3e8a582ca5a6","slug":"sad-bsp-alliance-done-at-the-behest-of-modi-raghav-chadha-panchkula-news-pkl416492943","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी का आरोप: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर हुआ शिअद-बसपा गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी का आरोप: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर हुआ शिअद-बसपा गठबंधन
Sun, 13 Jun 2021 12:20 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:20 PM IST
सार
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के बीच हुए गठबंधन से सियासत गरमा गई है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इसे अवसरवादी गठबंधन बताया तो वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे पंजाब विरोधी करार दिया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के बीच हुए गठबंधन को पंजाब विरोधी और अपवित्र करार दिया।
विज्ञापन
पंजाब में पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार का रास्ता रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश पर इस गठबंधन का अस्तित्व बनाया गया है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब में आप को लोगों की ओर से मिल रहे प्यार से पंजाब विरोधी पार्टियां घबरा रही हैं। इस वजह से विधानसभा चुनाव में अब दो तरह के गठजोड़ पंजाब को लूटने वाली पार्टियां ने किए हैं।
विज्ञापन
चड्ढा ने कहा कि पहला शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के गठजोड़ के रूप में सामने आया है, जबकि दूसरा कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का गठजोड़ है।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कठपुतली पार्टियां हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, विधायक प्रो. बलजिंदर कौर, विधायक मास्टर बलदेव सिंह और पार्टी के महासचिव हरचंद सिंह बरसट मौजूद रहे।
आप नेताओं ने कहा कि बसपा अपने आप को दलितों के नेतृत्व वाली पार्टी बताती है लेकिन दलितों पर अत्याचार करने वाले अकाली दल के साथ मिलकर कार्य कर रही है जो निंदनीय है।