{"_id":"618ece194ce02b55c42c0932","slug":"rwa-protested-against-paid-parking-pkl-office-news-pkl432820140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड पार्किंग के विरोध में आरडब्ल्यूए ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड पार्किंग के विरोध में आरडब्ल्यूए ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-14 और सेक्टर-20 में शुरू की गई पेड पार्किंग के विरोध में शुक्रवार को सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने नगर निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। शहर की अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी समर्थन दिया और निगम के फैसले की निंदा की। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी सुबह 10 बजे सेक्टर-20 स्थित सामुदायिक केंद्र के बाहर एकत्रित हुए। वहां से वह एक रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-14 स्थित नगर निगम मुख्यालय के सामने पहुंचे। यहां करीब दो घंटे लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा और महासचिव अविनाश मलिक कहा कि नगर निगम ने नियमों को दरकिनार करके जनता पर पेड पार्किंग थोपी है, जिसे वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, पंचकूला विकास मंच के सदस्य देवराज शर्मा, सीमा भारद्वाज, बिट्टू सदाना ने कहा कि जब नगर निगम ने सेक्टर-8, सेक्टर-9 और सेक्टर-10 की मार्केट में पेड पार्किंग को लागू किया था तो एक महीने तक विरोध प्रदर्शन किया था लेकिन, शहरवासियों ने उनके प्रदर्शन को समर्थन नहीं दिया, जिसका परिणाम है कि अब निगम ने सेक्टर-14 और सेक्टर-20 में भी पेड पार्किंग को लागू कर दिया है। पूर्व मेयर उपिंदर कौर आहलूवालिया ने कहा कि वह पेड पार्किंग के खिलाफ हैं।
जो सेक्टर विकसित नहीं वहां पेड पार्किंग करना गलत
मार्केट के प्रधान जगदीश गोयल ने कहा कि नगर निगम धक्केशाही कर रहा है। यदि शॉप पर कोई कामर्शियल वाहन आता है तो ठेकेदार की ओर से 48 रुपये की पर्ची काटी जाती है। ऐसे में क्या दुकानदार सामान मंगवाना बंद कर दें। लोग एक दुकान पर पांच रुपये में फोटो स्टेट करवाने आते हैं और उन्हें 12 रुपये पर्ची के देने पड़ रहे हैं। वहीं, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने कहा कि वह नगर निगम के इस फैसले का विरोध करते हैं। जो सेक्टर अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं वहां पेड पार्किंग करना गलत है। निगम को यह फैसला वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस मौके पर उपप्रधान बीबी शर्मा, संयुक्त सचिव केके जेटली, कैशियर विद्याव्रत पिपली, अरुणा अग्रवाल, कर्नल निर्मल सिंह, सुभाष पठानिया, संतोष गुप्ता, अनिल बिहानी,धनेंद्र आहलूवालिया, वेद प्रकाश, नितिन शर्मा,रिधम, हरि ओम, मुकेश मेहंदी रत्ता, अनिल कुमार, अंकुर क्वात्रा, कुंडी से प्रधान सरदार मेजर सिंह, फतेपुर से राम रतन मौजूद थे।