फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   RWA delegation met Joint Commissioner, submitted memorandum

ज्वाइंट कमिश्नर से मिला आरडब्ल्यूए का प्रतिनिधिमंडल, ज्ञापन सौंपा

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
RWA delegation met Joint Commissioner, submitted memorandum
पंचकूला। मरीजों की मदद के लिए सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक हेल्प डेस्क बनाया गया है। अस्पताल आने वाले मरीजों में से करीब 200 लोग रोजाना इसका फायदा उठा रहे हैं। मदद के साथ ही अस्पताल आने वाले मरीजों को इस डेस्क के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है। यहां अंगदान और कैश काउंटर भी बनाया गया है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सिविल अस्पताल में रोजाना तीन हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए सभी ओपीडी में आते हैं। कार्ड बनवाने के बाद उन्हें इधर-उधर सही जानकारी नहीं होने के कारण भटकना पड़ता है। सीनियर सिटीजन को भी इलाज में अधिक दिक्क्त आती है। इसी समस्या के मद्देनजर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाई गई है, ताकि लोगों को भटकना नहीं पड़े। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले करीब 200 लोग रोजाना हेल्प डेस्क की मदद ले रहे हैं। पंचकूला के पिंजौर, कालका, मोरनी और रायपुररानी से आए लोगों को यहां मदद मिलती है। इलाज के लिए आए लोगों को अंगदान के बारे में भी हेल्प डेस्क में बैठे लोग जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इससे लोगों को कोई परेशानी नहीं होती है।
विज्ञापन

कोट ---
लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। बाहर से आए मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। इलाज के लिए आए लोगों की मदद के लिए फीस काउंटर भी यहीं पर बनाया गया है। लोगों को फीस जमा करने के चक्कर कम लगाने पड़ते हैं। - मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed