फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rural sanitation workers will get Tasla-Kassi: Dushyant

ग्रामीण सफाई कर्मियों को मिलेंगे तसला-कस्सी : डिप्टी सीएम

Sun, 21 Feb 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers will get Tasla-Kassi: Dushyant
चंडीगढ़। हरियाणा में सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 15 मार्च तक तसला-कस्सी उपलब्ध करवाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को सीटू के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को संबंधित ग्राम पंचायत ने ये सामग्री मुहैया नहीं करवाई है, उन्हें तुरंत दी जाए। इस संबंध में एक रिपोर्ट भी तैयार करें कि किस पंचायत ने अभी तक यह सामग्री दी और किसने नहीं दी है।
विज्ञापन

दुष्यंत ने बताया कि अधिकतर मांगों पर सहमति बनने से श्रमिक नेता संतुष्ट नजर आए। उन्होंने श्रमिक प्रतिनिधियों की बात को पूरे इत्मीनान से सुना और उनके मांगपत्र पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार प्रदेश में कार्य करने वाले हर दिहाड़ीदार मजदूर से लेकर न्यूनतम मासिक मानदेय पर काम करने वाले श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हरियाणा में देश के अन्य राज्यों से ज्यादा मनरेगा की मजदूरी दी जा रही है। परिवार पहचान पत्र वाले श्रमिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। जनसंख्या के आधार पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, श्रमिकों को ऋण देने की शर्तों का सरलीकरण समेत विभिन्न मांगों पर अध्ययन करवाने के लिए अधिकारियों की एक कमेटी बनाई जाएगी। इस अवसर पर सीटू के महासचिव जय भगवान, उपाध्यक्ष सतबीर सिंह व सुखबीर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, भवन निर्माण कामगार यूनियन के प्रधान देशराज, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के उप महासचिव बसाऊ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू के प्रतिनिधियों ने बैठक में उपमुख्यमंत्री को अपनी अन्य कई परेशानियों से अवगत करवाया। दुष्यंत चौटाला ने कर्मियों की वर्दी व जूता भत्ता बढ़ाने की मांग पर गौर करते हुए अधिकारियों को एक कमेटी का गठन कर जल्द इस रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed