फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rumours of snatching spark panic in Sector 8, investigation reveals dispute

Panchkula News: सेक्टर-8 में स्नैचिंग की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला आपसी विवाद

Mon, 19 Jan 2026 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Rumours of snatching spark panic in Sector 8, investigation reveals dispute
पंचकूला। सेक्टर-8 में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति से 28 हजार रुपये की स्नैचिंग की सूचना फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली वैन के चालक ने दावा किया कि एक युवक उसके पास से 28 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया है।
सेक्टर-7 थाना से जांच अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। गहन जांच के बाद पुलिस को पता चला कि यह स्नैचिंग का मामला नहीं, बल्कि दो लोगों के बीच विवाद था। कहासुनी के दौरान ही स्नैचिंग की बात फैल गई, जिससे इलाके में शोर मच गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed