फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ruckus over beating of SC girl students in Mouli village, hundreds of people surrounded the police station

Panchkula News: मौली गांव में अनुसूचित जाति की छात्राओं से मारपीट पर हंगामा, सैकड़ों लोगों ने घेरा थाना

Wed, 09 Apr 2025 01:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 09 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over beating of SC girl students in Mouli village, hundreds of people surrounded the police station
रायपुररानी में लड़कियों से मारपीट के बाद रोष जताते लोग।
दो दिन पहले अनुसूचित जाति समाज की बेटी की शादी में बग्घी पर दूल्हे के आने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पंचकूला/ रायपुररानी। मौली गांव में मंगलवार को अनुसूचित जाति की कुछ छात्राओं को पीटने पर हंगामा हाे गया। इस दाैरान भड़के एससी समाज के सैकड़ों लोगों ने रायपुररानी थाने का घेराव कर दिया। उनका आरोप था क्षत्रिय समाज के लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। दो दिन पहले अनुसूचित जाति समाज की बेटी की शादी में बग्घी पर दूल्हे के आने पर विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से शादी करवाई थी। इसके बाद से ही महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की एक टीम गांव में तैनात है।
रायपुररानी खंड के तहत आने वाले मौली गांव में मंगलवार को शाम करीब चार बजे अनुसूचित जाति समाज की क्षत्रिय समाज के लोगों के साथ मोगी नंद पुलिस लाइन में बैठक हुई। एसीपी सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक साैहार्दपूर्ण रही और दोनों पक्षों ने मिलकर साथ रहने का संकल्प लिया। इस दाैरान क्षत्रिय समाज के करीब 15 लोग और अनुसूचित जाति समाज के करीब आठ लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन

इसी बीच शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि माैली गांव में काॅलेज से घर जा रहीं कुछ छात्राओं से कहासुनी के बाद क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने मारपीट की है। इससे गुस्साए अनुसूचित जाति समाज के सैकड़ों लोगों ने हंगामा कर दिया और शाम करीब साढ़े छह बजे पांच किमी दूर पैदल रायपुररानी थाने की ओर चल दिए। शाम करीब सात बजे प्रदर्शनकारी रायपुररानी थाने पहुंचे और मारपीट, पूरी तरह सुरक्षा न मिलने और जातिसूचक शब्दों का प्रयाेग करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। वह पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने करीब 250 से 300 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। इस दाैरान प्रदर्शनकारी पुलिस अधिकारियों की बात सुनने को तैयार नहीं थे। देर रात तक प्रदर्शनकारी मामला दर्ज करवाने के लिए अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी समाज ने लगाए ये आरोप
क्षत्रिय समाज जातिसूचक शब्द बोलकर प्रताड़ित कर रहा है।
महिलाओं, बच्चियों और युवाओं पर फब्तियां कसी जा रही हैं।
सुरक्षा में पुलिस पूरी तरह फेल साबित हो रही है।
कुछ प्रभावशाली लोग जातीय अहंकार में साजिश कर रहे हैं।
समाज को अपने मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।



एससी समाज के कई नेता पहुंचे प्रदर्शन में
प्रदर्शन के दाैरान भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष शुभम, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल बराड़ा और रूबल आजाद (नवविवाहित दूल्हा) प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनका कहना था कि जब तक आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती वे थाना परिसर से नहीं हटेंगे। उनकी मांग थी कि पंचकूला के पुलिस उपायुक्त को रायपुररानी थाने में बुलाया जाए। पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही क्षत्रिय समाज के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed