{"_id":"652eec5805d65b9496002966","slug":"rub-work-postponed-again-due-to-rain-now-we-will-have-to-wait-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-5634-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बरसात के चलते फिर टला आरयूबी का काम, अब करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बरसात के चलते फिर टला आरयूबी का काम, अब करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर। सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास पर मंगलवार को शुरू होने वाले आरयूबी के निर्माण का काम बरसात के चलते सुरक्षा के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी सहित रेलवे विभाग ने आरयूबी निर्माण की शुरुआत की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं लेकिन बीते दिनों हुई बरसात के चलते व सुरक्षा को लेकर तकनीकी बिंदुओं को देखते हुए आरयूबी निर्माण कार्य को टाल दिया गया है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि अब इस काम को 24 या 31 अक्तूबर को पूरा किया जाएगा। बता दें कि सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास परियोजना का तकरीबन 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है लेकिन आरयूबी निर्माण के लिए रेलवे की ओर से ट्रेन रोकने की अनुमति न मिलने के चलते आरयूबी निर्माण का काम शुरू नहीं हो पा रहा था। अधिकारियों की ओर से की गई कोशिशों के चलते रेलवे विभाग ने 17 अक्तूबर को आठ घंटे के लिए इस रेल ट्रैक पर रेल रोकने की अनुमति प्रदान कर दी थी।
भारी वाहनों के कारण पिंजौर में लगता है जाम
बता दें कि पिंजौर के तंग बाजार से गुजरते हुए हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहनों के कारण पिंजौर शहर में रोज जाम लगना आम बात है। शहरवासियों को जाम से बचाने सहित औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों को सुविधा प्रदान करने के लिए 1 मई 2017 को केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 80 करोड़ की लागत की बाईपास परियोजना की आधारशिला रखी थी लेकिन विभिन्न कारणों के चलते निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि को करीब छह बार आगे बढ़ाना पड़ा। इस कारण जो परियोजना दो साल में पूरी होनी थी वह अभी तक पूरी नहीं हो पाई।
कोट्स....
मौके पर रेलवे के सीनियर अधिकारी पहुंचे थे परंतु बरसात के चलते सुरक्षा व तकनीकी बिंदुओं को देखते हुए काम स्थगित कर दिया गया है। रेल ट्रैक के नीचे मिट्टी गीली है। यदि मिट्टी हटाने के दौरान स्लाइडिंग हो गई तो पूरा ट्रैक डिस्टर्ब हो जाएगा। ट्रैक को भी तीन जगह से काट दिया गया था लेकिन अब इस काम को 24 या 31 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
-अमन चौधरी, जेई, एनएचएआई