फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   RUB to be built soon, Chandigarh to Panchkula will get additional route

जल्द बनेगा आरयूबी, चंडीगढ़ से पंचकूला को मिलेगा अतिरिक्त मार्ग

Thu, 10 Mar 2022 01:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
RUB to be built soon, Chandigarh to Panchkula will get additional route
पंचकूला। पहली बार माता मनसा देवी कांप्लेक्स स्थित सेक्टर-5बी को ढाई साल के अंदर रास्ता मिल जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर-5बी और सेेटर-6 के बीच अंडरपास बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

अंडरपास के निर्माण से एमडीसी सेक्टर-5बी को रास्ता मिलने के साथ साथ चंडीगढ़ से पंचकूला के लिए एक अतिरिक्त मार्ग मिल जाएगा। वहीं, एमडीसी सेक्टर-5बी के व्यवसायिक स्थलों को हब के रूप में विकसित किया जा सकेगा। यहां 12 मीटर लंबा रेलवे अंडरपास करीब 40 करोड़ रुपये से बनाया जाना है, जिसमें दो बॉक्स का निर्माण शामिल है। इसका प्रस्ताव तैयार कर विभाग के सीए के पास इंजीनियरिंग विंग ने भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मनीमाजरा खेल स्टेडियम के पास खुलेगा रास्ता
एमडीसी सेक्टर-5बी और सेक्टर-6 के बीच बनने वाले आरयूबी का रास्ता चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित स्टेडियम के पास खुलेेगा। यह रास्ता चंडीगढ़ सेक्टर-6 के गवर्नर हाउस के पास जाकर मिलेगा। अभी सेक्टर-5बी के लिए कोई रास्ता नहीं है। इस अंडरपास के निर्माण से माता मनसा देवी मार्ग पर नवरात्र के दिनों में लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिल जाएगी। जिन्हें एमडीसी के रास्ते चंडीगढ़ जाना होगा, वे इस रेलवे अंडरपास के रास्ते चंडीगढ़ आसानी से निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 एकड़ में बनेगा कामर्शियल हब
पंचकूला एमडीसी सेक्टर-5बी में आरयूबी निर्माण की प्रक्रिया शुरू होते ही एचएसवीपी यहां खाली पड़े व्यवसायिक स्थलों की ई नीलामी (ई ऑक्शन) प्रक्रिया शुरू करेगा। इसकी तैयारी में एचएसवीपी का इंजीनियरिंग विंग जुट गया है। यहां 50 एकड़ एरिया में 130 एससीओ, 90 बूथों व 18 डबल स्टोरी दुकानों का आक्शन किया जाना है। इसके अलावा यहां दो एकड़ जगह में 60 करोड़ की लागत से वित्त भवन का निर्माण किया जाएगा। अभी यहां दो एकड़ में एमडीसी पुलिस और साइबर थाने का निर्माण किया गया है।

कोट..
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से एमडीसी सेक्टर-5बी में आरयूबी का निर्माण करीब 40 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इस प्रस्ताव बनाकर विभाग के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के पास फाइल मंजूरी के लिए भेजी है। मंजूरी मिलने पर प्रोजेक्ट से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed