{"_id":"61bceae84335ac7bff3c16bb","slug":"rti-special-enforcement-team-seized-461-vehicles-in-23-months-and-registered-89-firs-pkl-office-news-pkl4364080184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई : स्पेशल एनफोर्समेंट टीम ने 23 माह में 461 वाहन जब्त कर 89 एफआईआर दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई : स्पेशल एनफोर्समेंट टीम ने 23 माह में 461 वाहन जब्त कर 89 एफआईआर दर्ज की
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में अवैध खनन पर प्रदेश सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। अवैध खनन में 461 वाहन जब्त और सीज किए हैं। इसके अलावा 89 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। अवैध खनन की रोकथाम के लिए निगरानी जारी है। कांग्रेस छात्र इकाई एनएसयूआई आरटीआई सेल के राष्ट्रीय कन्वीनर दीपांशु बंसल ने आईटीआई लगाकर अवैध खनन के मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। दीपांशु द्वारा मामला उठाए जाने के बाद दिसंबर 2019 में राज्य सरकार द्वारा स्पेशल एनफोर्समेंट टीम का गठन किया गया।
इसका नेतृत्व डीएसपी ने किया। इस कमेटी का प्रमुख उद्देश्य अवैध खनन पर रोकथाम है। खनन विभाग ने बताया कि यह स्पेशल एनफोर्समेंट टीम प्रदेश और जिले में अवैध खनन के कार्यों पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। खनन अफसर पंचकूला की रिपोर्ट के अनुसार मामले को उठाए जाने के बाद एक जनवरी 2019 से 30 नवंबर 2021 तक कुल 461 वाहनों को अवैध खनन और अवैध खनन के समान को ट्रांसपोर्ट करने के कारण पकड़ा और सीज किया गया है। इसके साथ ही अवैध खनन के मामलों में 89 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।
अवैध खनन की रोकथाम में एक बड़ा फैसला लेकर स्टोन क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांट्स से अवैध खनन की चोरी को रोकने के लिए खनन विभाग द्वारा ई रवाना सिस्टम भी शुरू किया। विभाग का मानना है कि ई-रवाना सिस्टम के शुरू होने से अवैध खनन की चोरी असंभव है। इसके साथ ही अतिरिक्त अफसरों की एक कमेटी का गठन भी किया गया है, जोकि विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी। हरियाणा सूचना आयोग के सूचना आयुक्त अरुण सांगवान ने सख्ती दिखाकर कहा कि राजेंद्र प्रसाद सहायक खनन इंजीनियर पंचकूला और धर्मपाल मलिक सुपरिंटेंडेंट कार्यालय अतिरिक्त मुख्य सचिव खनन विभाग हरियाणा समेत खनन विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाकर 12 जनवरी 2022 को निजी रूप से पेश होने के आदेश दिए थे। इसमें कहा था कि इसके बाद कोई अन्य सुनवाई का अवसर नहीं दिया जाएगा।