{"_id":"6619aee7ae78a19b21062944","slug":"rta-department-impounded-school-vehicle-and-modified-bus-without-fitness-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-110960-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आरटीए विभाग ने बिना फिटनेस स्कूल वाहन और मॉडिफाई बस को किया इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आरटीए विभाग ने बिना फिटनेस स्कूल वाहन और मॉडिफाई बस को किया इंपाउंड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला-बरवाला। आरटीए विभाग ने ओवरलोड बस, बिना फिटनेस के स्कूली वाहन और बिना टैक्स के चल रही स्कूल बसों पर शिकंजा कसकर कई बसों को इंपाउंड किया है। आरटीए विभाग ने सभी वाहनों को इंपाउंड कर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है। आरटीए सेक्रेटरी हैरतजीत कौर बराड़ के आदेशों पर आरटीए विभाग के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने शुक्रवार को जिले में चल रही स्कूल बसों को जांच की। कई बसों व वैन के फिटनेस ठीक नहीं थे।
कई बसों ने रोड टैक्स जमा नहीं करवाया था। उन्होंने 5 स्कूल बस और तीन वैन को इंपाउंड कर सभी वाहनों पर जुर्माना लगाया है। शुक्रवार दोपहर को सेक्टर-16 में आरटीए विभाग ने पंचकूला से उत्तर प्रदेश जा रही बस को इंपाउंड किया है। बस का 52 हजार रुपये का चालान किया गया है। वहीं देर रात पुराना पंचकूला में आरटीए विभाग ने पंचकूला से उत्तर प्रदेश जा रही ओवरलोड बस को पकड़ा। बस में क्षमता से अधिक सवारी बैठाए गए थे और बस को मॉडिफाई करके स्लीपर कोच बनाया गया था। अधिकारी ने बस को इंपाउंड कर 1.11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।