फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rs 9500 and car recovered from two accused who snatched at gunpoint

Panchkula News: पिस्तौल दिखाकर छीना झपटी करने वाले दो आरोपियों से 9500 रुपये और कार बरामद

Mon, 19 Feb 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rs 9500 and car recovered from two accused who snatched at gunpoint
पंचकूला। सेक्टर-26 पुलिस लाइन के सामने हाईवे पर 13 फरवरी की रात छीना झपटी करने वाले दो आरोपियों से पुलिस ने 9500 रुपये, मोबाइल और कार बरामद कर लिया है। तीन आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर 18 हजार रुपये, मोबाइल और कार छीने थे। इसमें पुलिस ने हरमीत सिंह और रविंद्र सिंह जिला मोहाली निवासी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में मास्टरमाइंड तीसरे आरोेपी की तलाश कर रही है। रविवार को क्राइम ब्रांच-26 में जानकारी देकर एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि तीसरे आरोपी की तलाशी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापा मार रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तीसरे आरोपी पर पहले ही कई मामले दर्ज हैं। उसने ही दोनों के साथ मिलकर छीना झपटी का प्लान बनाया था। यह था मामला
विज्ञापन

अंबाला निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह अंबाला छावनी निवासी अमित के पास प्रॉपर्टी डीलिंग और मोबाइल का काम करता है। काम के सिलसिले में वह रोजाना अमित के साथ चंडीगढ़ आता था। 13 फरवरी को अमित किसी समारोह में व्यस्त था। इस कारण कुलदीप अकेला ही चंडीगढ़ आया। रात जब वह अंबाला वापस जा रहा था तो माजरी चौक के पास घग्गर पुल पार करते ही पीछे से एक कार चालक उसे रुकने के लिए बार-बार लाइट जला रहा था। वह नहीं रुका तो पीछे से तेजी से कार आगे आई। पुलिस लाइन के सामने हाईवे पर उसकी कार के आगे अपनी कार अड़ा दी। इसके बाद कार से कुछ लड़के उतरे और पिस्तौल दिखाकर डिक्की से 18 हजार रुपये सहित मोबाइल, अन्य दस्तावेज और कार की चाबी छीनकर फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। आरोपी उसका मोबाइल फोन रामगढ़ के पास फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed