फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rs 10.58 lakh cheated from retired army officer by creating fake website

Panchkula News: फर्जी वेबसाइट बनाकर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से 10.58 लाख रुपये ठगे

Sun, 09 Jul 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rs 10.58 lakh cheated from retired army officer by creating fake website
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। फर्जी वेबसाइट बनाकर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को डिस्ट्रब्यूटरशिप देने का झांसा देकर 10.58 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कैंपा कोला की फर्जी वेबसाइट बनाई थी। साइबर थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-7 निवासी संदीप भनोट आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हैं। रिटायरमेंट के बाद वह लेह-लद्दाख में बिजनेस करने लगे और बिजनेस में उन्होंने कुछ कंपनियों की डिस्ट्रब्यूटरशिप ले ली। जून महीने में अपने घर से ही वह लैपटॉप पर काम कर रहे थे।


उसी दौरान कैंपा कोला के डिस्ट्रब्यूटरशिप का एड डिस्प्ले हुआ। डिस्प्ले में क्लिक किया तो उसमें उन्होंने मांगी गई जानकारी भरी और डिस्ट्रब्यूटरशिप लेने के लिए मैसेज भी भेजा। अगले दिन उन्हें अनुज रावत नाम के व्यक्ति की कॉल आई और कॉल करने वाले ने कंपनी का खुद को रिलेशनशिप मैनेजर बताकर डिस्ट्रब्यूटरशिप के संबंध में बात की। उसने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को अपने झांसे में लेकर दस्तावेज मंगवाए और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 98500 रुपये ऑनलाइन जमा करवाए। उसके बाद सिक्योरिटी डिपोजिट के नाम पर 9.60 लाख रुपये जमा करवाए। अगले दिन 15 लाख रुपये फर्स्ट कंसाइनमेंट भेजने की एवज में जमा करने को कहा। कंसाइनमेंट की डिटेल देखते ही शिकायतकर्ता को शक हुआ और उन्होंने कंपनी की वेबसाइट पर दिए नंबर पर कॉल किया तो धोखाधड़ी के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed