फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roof collapsed due to rain, 1 dead, 4 injured

Panchkula News: बारिश से छत गिरी, 1 की मौत, 4 घायल

Fri, 29 Aug 2025 12:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 29 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Roof collapsed due to rain, 1 dead, 4 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बरनाला। भारी बारिश के कारण घर में सो रहे गरीब परिवार के सदस्यों पर छत गिर गई, इससे एक की मौत व 4 घायल हो गए। परिवार के मुखी लखवीर सिंह (33) की मौके पर ही मौत हो गई। इकलौता बेटा, दो बेटियां और पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया है।

यह हादसा नगर काउंसिल बरनाला की पिछली गरीब बस्ती में हुआ। जिला प्रशासन मौके पर स्थिति का जायजा ले रहा है। इस अवसर पर मृतक के परिवार और मोहल्ले के निवासियों ने विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक लखबीर सिंह मजदूरी करके परिवार का पोषण करते हैं। उनका घर कच्चा था, जिसे पक्का करवाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं के लिए कई बार फॉर्म भरे थे। उनके कच्चे घर के फॉर्म बार-बार खारिज कर दिए गए। परिजनों और मोहल्लेवासियों का आरोप है कि अगर समय रहते इन्हें नया घर मिल जाता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। परिजन घायलों के इलाज की मांग कर रहे हैं। साथ ही परिवार के इकलौते कमाने वाले लखबीर सिंह की मौत के बाद परिवार को आर्थिक मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये की राशि की भी मांग की रहा है। थाना प्रभारी गुरतेज सिंह ने बताया कि छत गिरने से एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए, इनमें से एक की मौत हो गई और घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed