फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rolling Tigers' spectacular performance at the 59th Haryana School State Games

Panchkula News: 59वें हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स में रोलिंग टाइगर्स का शानदार प्रदर्शन

Thu, 10 Sep 2026 12:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rolling Tigers' spectacular performance at the 59th Haryana School State Games
अंडर-14 में क्लीन स्वीप कर हासिल किया ग्रुप चैंपियन का खिताब, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
विज्ञापन

22 जिलों के करीब 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सताक्षी मिसरी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अनंतराज बिल्डिंग, सेक्टर-22 स्थित बैंक्ड स्केटिंग ट्रैक पर 5 से 7 सितंबर तक आयोजित 59वीं हरियाणा स्कूल स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में रोलिंग टाइगर्स स्केटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। पंचकूला शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा के 22 जिलों से करीब 400 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। रोलिंग टाइगर्स के खिलाड़ियों ने अंडर-14 वर्ग में क्लीन स्वीप करते हुए ग्रुप चैंपियन का खिताब हासिल किया।
अंडर-14 क्वाड गर्ल्स में सताक्षी मिसरी ने 500 मीटर और 1000 मीटर में दो स्वर्ण पदक जीते। ग्रुप चैंपियन बनने के साथ उनका आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ। अंडर-14 क्वाड बॉयज में अरनव सिंह जीना ने 500 मीटर और 1000 मीटर में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

अंडर-14 इनलाइन गर्ल्स में प्रिशा हूडा ने 500 मीटर में स्वर्ण तथा 1000 मीटर और लॉन्ग रोड रेस में रजत पदक जीता और ग्रुप चैंपियन का खिताब हासिल किया। इसी वर्ग में कायना भारद्वाज ने 1000 मीटर में स्वर्ण, रोड लैप रेस में रजत और लॉन्ग रोड रेस में कांस्य पदक जीता। आकासा शर्मा ने रोड लैप रेस में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ की ओर से एसजीएफआई में भी शानदार प्रदर्शन

रोलिंग टाइगर्स के वे खिलाड़ी, जिन्होंने चंडीगढ़ की ओर से एसजीएफआई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, उन्होंने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

अंडर-11 वर्ग में नरपेंद्याह चौधरी ने 1 लैप रोड रेस, 1000 मीटर रिंक रेस और 1500 मीटर रोड रेस में तीन स्वर्ण पदक जीते। हीर चोपड़ा ने 500 मीटर और 1000 मीटर में कांस्य तथा 3 लैप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed